केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, प्रधानमंत्री की घोषणा (बड़े नोटों के विमुद्रीकरण) का सबसे बड़ा लाभ पेटीएम को होने जा रहा है. अगले दिन प्रधानमंत्री उनके विज्ञापनों में नजर आते हैं. प्रधानमंत्री जी क्या सांठ-गांठ है? पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 के नोटों के विमुद्रीकरण को 'तुगलकी फरमान' करार दिया. दूसरे बयान में केजरीवाल ने देश में 500 और हजार रुपये के नोट बंद करने के सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने दोस्तों को नोटबंदी को लेकर पहले से ही आगाह कर दिया था. उन्होंने अपने दावे को सही साबित करने के लिए कहा कि बीजेपी की पंजाब शाखा के अध्यक्ष संजीव कम्बोज मोदी की घोषणा से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर 2,000 रुपये के नए नोटों के साथ दिखे थे. आप प्रमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश भर में कमीशन का धंधा चल रहा था. दिक्कत उनकी (सरकार की) मंशा में है.
केजरीवाल से सहमत नहीं दिखे सत्येंद्र जैन
दिलचस्प बात यह है कि केजरीवाल की कैबिनेट के सहयोगी सत्येन्द्र जैन ने 2000 रुपये का नोट शुरू करने को ‘‘ऐतिहासिक’’ कदम बताते हुए इसका समर्थन किया और कहा कि इससे भ्रष्टाचार और काले धन पर रोक लगेगी. जैन ने ट्वीट किया, ‘‘भ्रष्टाचार और काला धन हटाने के लिए 2000 रुपये का नोट शुरू करना ऐतिहासिक निर्णय है.’’

No comments:
Post a Comment