Thursday, 17 November 2016

यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव


नरेंद्र मोदी सरकार के 500 रुपये और 1000 रुपये के बैन को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पहली प्रतिक्रिया में कहा कि हम नोटबंदी के फैसले के साथ हैं, लेकिन हफ्ते या 10 दिन की राहत मिलनी चाहिए. देश में अराजकता का माहौल चल रहा है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने काला धन वापस लाने का वादा पूरा नहीं किया तो भारत में ही नोट बंद करा दिए. कालाधन को लेकर भाजपा ने झूठ बोला था. इन लोगों ने कालाधन देश में वापस लाने का वादा किया था. सपा अध्यक्ष ने कहा, हम भी चाहते हैं कि चुनाव में काला धन न लगे. काला धन की लड़ाई सपा ने लड़ी. काला धन के खिलाफ हम भी हैं. एकाएक पीएम मोदी ने नोट बंद किए, यह ठीक नहीं है. नोट बंद होने से सोने के दाम बहुत बढ़े. सोने का दाम 30 से 45 हजार रुपये तोला हो गया.


No comments:

Post a Comment