Thursday, 17 November 2016

नोटबंदी पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, पढ़ें - कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दी गईं

पैसा जमा कराना होगा, वरना पैसा गया
CJI ने कहा कि जो लोग रुपया रखे हुए हैं उन्हें जमा करना होगा, वरना ये पैसा गया. इसे सर्जिकल स्ट्राइक कहो या बमबारी, लेकिन ये कॉलेट्रल डैमेज है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हम सरकार की इकॉनोमी पोलिसी में दखल नहीं देंगे.

कालाधन, आतंक और ड्रग्स मामलों के लिए नोटबंदी जरूरी

केंद्र सरकार की ओर से AG ने कहा कि कालाधन, जाली नोट, आतंकवाद और ड्रग्स मामलों के लिए यह नोटबंदी जरूरी है. 14 नवंबर तक 3.25 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. 30 दिसंबर तक का वक्त दिया है.

कालाधन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कीजिए, आम आदमी के खिलाफ नहीं : कपिल सिब्बल
याचिकाकर्ता की ओर से पेश कपिल सिब्बल ने कहा कि कालाधन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कीजिए, लेकिन आम आदमी के खिलाफ नहीं. केंद्र सरकार ने यह फैसला लागू करने में नियमों का पालन नहीं किया. RBI एक्ट के सेक्शन 26 ( 2) के तहत कानून पास करना होता है. ऐसा 1956 और 1978 में कानून बनाकर किया गया. सरकार के इस फैसले से आम लोगों की जिंदगी रुक गई है. उतराखंड, उत्तर पूर्वी राज्यों और बस्तर जैसे इलाकों में लोग बुरी तरह प्रभावित हैं जहां 30-30 किलोमीटर तक बैंक या एटीएम नहीं हैं. ये मेरा पैसा है, सरकार सिर्फ ट्रस्टी है, वह मेरा पैसा मुझे निकालने से कैसे रोक सकती है.

केंद्र ने एटीएम से 2400 और बैंक से एक हफ्ते में 24 हजार की लिमिट तय कर दी. किसी कानून में यह नहीं है कि लोगों को अपना पैसा लेने के लिए ID देनी होगी. मंडियां, बाजार, दुकानें सब बंद हो गई हैं. देश में 30 करोड़ बैंक खाते हैं, जिनमें से 43 फीसदी सरकारी कर्मचारियों के हैं. कई लोगों के पास पहचान पत्र और बैंक खाते नहीं हैं. किसी को इलाज के लिए 20 हजार रुपये चाहिए तो वह भी नहीं मिल पा रहे.

पीएम मोदी ने की थी घोषणा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को टीवी पर प्रसारित देश के नाम संदेश में पांच सौ और एक हज़ार रुपए मूल्य के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी. सरकार ने दो हज़ार और पांच सौ रुपए के नए नोट जारी किए हैं.

लोग हैं परेशान
हफ्तेभर से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एटीएम और बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई हैं. लोग बैंकों के आगे रात-रात भर जागकर लाइन लगा रहे हैं.

यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव


नरेंद्र मोदी सरकार के 500 रुपये और 1000 रुपये के बैन को लेकर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पहली प्रतिक्रिया में कहा कि हम नोटबंदी के फैसले के साथ हैं, लेकिन हफ्ते या 10 दिन की राहत मिलनी चाहिए. देश में अराजकता का माहौल चल रहा है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने काला धन वापस लाने का वादा पूरा नहीं किया तो भारत में ही नोट बंद करा दिए. कालाधन को लेकर भाजपा ने झूठ बोला था. इन लोगों ने कालाधन देश में वापस लाने का वादा किया था. सपा अध्यक्ष ने कहा, हम भी चाहते हैं कि चुनाव में काला धन न लगे. काला धन की लड़ाई सपा ने लड़ी. काला धन के खिलाफ हम भी हैं. एकाएक पीएम मोदी ने नोट बंद किए, यह ठीक नहीं है. नोट बंद होने से सोने के दाम बहुत बढ़े. सोने का दाम 30 से 45 हजार रुपये तोला हो गया.


बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव


केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगाए जाने के पांच दिन बाद इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "हम कालेधन के विरुद्ध हैं, पर आपके कृत्य में दूरदर्शिता और क्रियान्वयन का पूर्ण अभाव दिख रहा है. आम आदमी की सहूलियत का ख्याल रखना चाहिए.
" नोटबंदी कर जापान गए मोदी ने लौटने पर जो भाषण दिए, उन पर तंज कसते हुए लालू ने कहा कि 'नाटकीय' भाषणों से आम जनता को न सांत्वना मिलेगी और न ही दुखों का अंत होगा.र्व केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में मोदी के वादे पर तंज कसते हुए लिखा, "मोदी जी, देश को भरोसा दीजिए कि जनता को दो माह पूरी असुविधा देने और कालेधन की उगाही के बाद सबके खाते में 15 लाख रुपये आएंगे.
" लालू यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि अगर ये सब करने के बाद भी लोगों को 15 लाख रुपये नहीं मिले, तो इसका मतलब होगा कि यह 'फर्जिकल स्ट्राइक' था और इसके साथ ही आम जनता का 'फेक-एनकाउंटर' भी.

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, प्रधानमंत्री की घोषणा (बड़े नोटों के विमुद्रीकरण) का सबसे बड़ा लाभ पेटीएम को होने जा रहा है. अगले दिन प्रधानमंत्री उनके विज्ञापनों में नजर आते हैं. प्रधानमंत्री जी क्या सांठ-गांठ है? पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 के नोटों के विमुद्रीकरण को 'तुगलकी फरमान' करार दिया. दूसरे बयान में केजरीवाल ने देश में 500 और हजार रुपये के नोट बंद करने के सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने दोस्तों को नोटबंदी को लेकर पहले से ही आगाह कर दिया था. उन्होंने अपने दावे को सही साबित करने के लिए कहा कि बीजेपी की पंजाब शाखा के अध्यक्ष संजीव कम्बोज मोदी की घोषणा से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर 2,000 रुपये के नए नोटों के साथ दिखे थे. आप प्रमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश भर में कमीशन का धंधा चल रहा था. दिक्कत उनकी (सरकार की) मंशा में है.

केजरीवाल से सहमत नहीं दिखे सत्येंद्र जैन
दिलचस्प बात यह है कि केजरीवाल की कैबिनेट के सहयोगी सत्येन्द्र जैन ने 2000 रुपये का नोट शुरू करने को ‘‘ऐतिहासिक’’ कदम बताते हुए इसका समर्थन किया और कहा कि इससे भ्रष्टाचार और काले धन पर रोक लगेगी. जैन ने ट्वीट किया, ‘‘भ्रष्टाचार और काला धन हटाने के लिए 2000 रुपये का नोट शुरू करना ऐतिहासिक निर्णय है.’’

कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी

                                      (नोट बदलवाने के लिए लाइन में खड़े राहुल गांधी)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 500 एवं 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद किए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि वह इस देश के आम लोगों का कितना ध्यान रखते हैं. अब किसानों, छोटे दुकानदारों और गृहणियों के लिए अत्यंत अस्त-व्यस्त करने वाली स्थिति पैदा हो गई है.

राहुल ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि आखिर 1000 रुपये के नोट को 2000 रुपये के नोट में बदलने से कालेधन की जमाखोरी को बहुत मुश्किल बनाने में किस प्रकार मदद मिलेगी? असल अपराधी सर्राफा, रियल एस्टेट या विदेशों में छुपाकर रखे गए

सरकार की परिकल्पना के अनुरूप ‘वर्ष 2022 तक सभी के लिए मकान’ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पूर्ववर्ती इंदिरा आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पुनर्गठित करने को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा, इस योजना के अंतर्गत 2016-17 से लेकर 2018-19 तक तीन वर्षों में एक करोड़ मकान बनाने की परिकल्पना की गई है. तोमर के अनुसार, योजना के अंतर्गत मैदानी क्षेत्र में 1.20 लाख रुपये और पर्वतीय क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में 33 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा. तोमर ने साक्षी महाराज के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अगले तीन साल में 12 लाख मकान बनाए जाएंगे.

नई दिल्ली: देश के इतिहास में 8 नवंबर, 2016 का दिन कालाधन पर आजाद भारत में सरकार के एक और कदम उठाए जाने के दिन के रूप में याद किया जाएगा. फैसला सही है या नहीं यह समय बताएगा लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के ऐलान ने पूरा देश अचानक सन्न सा रह गया था.

हमारे देश के राजनीतिक दल जहां हर मुद्दे पर बिना देरी किए बयान जारी कर देते हैं. इस मुद्दे पर बयान देने में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को भी काफी समय लग गया. बड़े राजनीतिक दलों के बड़े नेता भी बयान देने में पीछे रह गए. सबसे पहले बयान देने वालों में टीएमसी की नेता ममता बनर्जी रहीं. उन्होंने पीएम मोदी की घोषणा के बाद सबसे पहले प्रतिक्रिया दी. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अगले दिन वीडियो मैसेज के साथ सामने आए. कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अगले दिन 9 नवंबर को ट्वीट के जरिेए अपनी प्रतिक्रिया दी. उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सधी प्रतिक्रिया दी. बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया.

आश्चर्यजनक रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो अकसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते रहे हैं, उन्होंने पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की. उधर, महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की.  आइए पढ़ें आखिर ने नेताओं ने नोटबंदी के मुद्दे पर क्या-क्या अहम बातें कहीं...

‘सबको आवास’ के तहत तीन साल में एक करोड़ मकान, पीएम मोदी करेंगे आगरा से शुरुआत

सरकार की परिकल्पना के अनुरूप ‘वर्ष 2022 तक सभी के लिए मकान’ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पूर्ववर्ती इंदिरा आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पुनर्गठित करने को मंजूरी दी है.


उन्होंने कहा, इस योजना के अंतर्गत 2016-17 से लेकर 2018-19 तक तीन वर्षों में एक करोड़ मकान बनाने की परिकल्पना की गई है. तोमर के अनुसार, योजना के अंतर्गत मैदानी क्षेत्र में 1.20 लाख रुपये और पर्वतीय क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में 33 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा.

तोमर ने साक्षी महाराज के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अगले तीन साल में 12 लाख मकान बनाए जाएंगे.