नई दिल्ली। नोटबंदी ने देशभर में शादियों का जश्न भी फीका कर दिया है। ऐसे कितने ही लोग हैं जिन्होंने कैश की किल्लत के चलते शादियों का खर्च या तो घटा दिया है या फिर शादियां ही कैंसिल कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर अब ट्रांसपोर्ट पर भी इस नोटबंदी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।
जयपुर के नामी वकील मेजर आरपी सिंह की बेटी आस्था की 16 नवंबर को शादी है। घर में खुशी का माहौल है मगर वकील साहब तनाव में है। वजह है नकदी का इंतजाम। शादी के दौरान छोटी छोटी जरूरतों के लिए भला चेक से पेमेंट और ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें।
आरपी सिंह अकेले नहीं है बल्कि इनके जैसे कई लोग हैं जिन्हें शादी विवाह की खरीददारी में दिक्कतें पेश आ रही हैं। नतीजा एटीएम और बैंकों के किनारे कई कई किलोमीटर लंबी लाइनें तक दिख रही हैं। हर परिवार के कई सदस्य रोजाना बैंकों की लाइनों में लग रहे हैं। ताकि बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाए जा सकें।
असल में बैंकों की एक बड़ी मुश्किल तकनीकी भी है। बैंकिंग सेक्टर पर बढ़े लोड ने सर्वर पर भी असर डाला है। जिसके चलते कई ब्रांचों में घंटों काम प्रभावित हो रहा है। नतीजा बैंक और एटीएम के शटर गिरा दिए जा रहे हैं। ताकि हंगामा ना हो। मेरठ में लोगों को इससे भी खासी परेशानी हुई।
No comments:
Post a Comment