केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगाए जाने के पांच दिन बाद इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "हम कालेधन के विरुद्ध हैं, पर आपके कृत्य में दूरदर्शिता और क्रियान्वयन का पूर्ण अभाव दिख रहा है. आम आदमी की सहूलियत का ख्याल रखना चाहिए.
" नोटबंदी कर जापान गए मोदी ने लौटने पर जो भाषण दिए, उन पर तंज कसते हुए लालू ने कहा कि 'नाटकीय' भाषणों से आम जनता को न सांत्वना मिलेगी और न ही दुखों का अंत होगा.र्व केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में मोदी के वादे पर तंज कसते हुए लिखा, "मोदी जी, देश को भरोसा दीजिए कि जनता को दो माह पूरी असुविधा देने और कालेधन की उगाही के बाद सबके खाते में 15 लाख रुपये आएंगे.
" लालू यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि अगर ये सब करने के बाद भी लोगों को 15 लाख रुपये नहीं मिले, तो इसका मतलब होगा कि यह 'फर्जिकल स्ट्राइक' था और इसके साथ ही आम जनता का 'फेक-एनकाउंटर' भी.

No comments:
Post a Comment