नई दिल्ली: देश के इतिहास में 8 नवंबर, 2016 का दिन कालाधन पर आजाद भारत में सरकार के एक और कदम उठाए जाने के दिन के रूप में याद किया जाएगा. फैसला सही है या नहीं यह समय बताएगा लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के ऐलान ने पूरा देश अचानक सन्न सा रह गया था.
हमारे देश के राजनीतिक दल जहां हर मुद्दे पर बिना देरी किए बयान जारी कर देते हैं. इस मुद्दे पर बयान देने में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को भी काफी समय लग गया. बड़े राजनीतिक दलों के बड़े नेता भी बयान देने में पीछे रह गए. सबसे पहले बयान देने वालों में टीएमसी की नेता ममता बनर्जी रहीं. उन्होंने पीएम मोदी की घोषणा के बाद सबसे पहले प्रतिक्रिया दी. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अगले दिन वीडियो मैसेज के साथ सामने आए. कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अगले दिन 9 नवंबर को ट्वीट के जरिेए अपनी प्रतिक्रिया दी. उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सधी प्रतिक्रिया दी. बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया.
आश्चर्यजनक रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो अकसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते रहे हैं, उन्होंने पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की. उधर, महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा की. आइए पढ़ें आखिर ने नेताओं ने नोटबंदी के मुद्दे पर क्या-क्या अहम बातें कहीं...

No comments:
Post a Comment