Thursday, 17 November 2016

‘सबको आवास’ के तहत तीन साल में एक करोड़ मकान, पीएम मोदी करेंगे आगरा से शुरुआत

सरकार की परिकल्पना के अनुरूप ‘वर्ष 2022 तक सभी के लिए मकान’ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पूर्ववर्ती इंदिरा आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पुनर्गठित करने को मंजूरी दी है.


उन्होंने कहा, इस योजना के अंतर्गत 2016-17 से लेकर 2018-19 तक तीन वर्षों में एक करोड़ मकान बनाने की परिकल्पना की गई है. तोमर के अनुसार, योजना के अंतर्गत मैदानी क्षेत्र में 1.20 लाख रुपये और पर्वतीय क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में 33 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा.

तोमर ने साक्षी महाराज के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अगले तीन साल में 12 लाख मकान बनाए जाएंगे.

No comments:

Post a Comment